Shri Arvind Shrivastav - Apni Maati: Personality

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 26, 2012

Shri Arvind Shrivastav

मधेपुरा,बिहार से हिन्दी के युवा कवि हैं, लेखक हैं। संपादन-रेखांकन और अभिनय -प्रसारण जैसे कई विधाओं में आप अक्सर देखे जाते हैं। जितना आप प्रिंट पत्रिकाओं में छपते हैं, उतनी ही आपकी सक्रियता अंतर्जाल पत्रिकाओं में भी है।

जन्म तिथि : 2 जनवरी 1964
पिता : श्री हरिशंकर श्रीवास्तव `शलभ´
शिक्षा : एम. ए. द्वय (इतिहास और राजनीति विज्ञान) पी-एच. डी. (मधेपुरा जिला का ऐतिहासिक सर्वेक्षण -1887-1947)

प्रकाशित :- वागर्थ, वसुधा, परिकथा, दोआबा, हंस, पाखी, वर्तमान साहित्य, अक्षर पर्व, शेष, जनपथ, उद्भावना, साक्ष्य (बिहार विधान परिषद), साक्षात्कार, देशज, दस्तावेज, उत्तरार्द्ध, सहचर, कारखाना, अभिघा, सारांश, सरोकार, प्रखर, कथाबिंव, योजनगंधा, औरत , आकल्प, शैली, अपना पैग़ाम, संभवा, कला-अभिप्राय, रास्ता, ये पल, क्षितिज सहित दैनिक हिन्दुस्तान, पंजाब केसरी, प्रभात खबर आदि में प्रकाशित। चर्चित साहित्यिक पत्रिका ’परिकथा’ में ’ब्लोग' शीर्षक से कालम लिखना,

कृतियाँ: ` कैद हैं स्वर सारे´, `एक और दुनिया के बारे में´ एवं ’अफ़सोस के लिये कुछ शब्द’ (मंत्रिमंडल सचिवालय,राजभाषा विभाग, बिहार सरकार के अंशानुदान से प्रकाशित)
संपादन और संयोजन का भी आपको अनुभव है। कारखाना ( जर्मन साहित्य पर केन्द्रित अंक-27) का संयोजन । ’सिलसिला´ पत्रिका एवं `सुरभि´का संपादन। हिन्दी, उर्दू एवं मैथिली पुस्तक एवं पत्रिकाओं में रेखाकंन- आवरण, क्षे़त्रीय फिल्मों में अभिनय प्रसारण : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से काव्य / आलेख पाठ।

सम्मान: सह्स्राब्दी विश्व हिन्दी सम्मेलन, नई दिल्ली में सम्मानित, अनेक प्रसारण केन्द्रों - रेडियो बर्लिन इन्टरनेशनल, रे. ताशकंद, रे.बुडापेस्ट आदि द्वारा पुरस्कृत, ’हिन्दी ब्लोग प्रतिभा सम्मान-२०११’ (उत्तराखंड के मुख्यमंत्री- रमेश पोखरियाल ’निशक’ द्वारा हिन्दी भवन, नई दिल्ली में सम्मानित)

सम्प्रति - लेखन, अध्यापन, कम्प्यूटर एवं सांस्कृतिक कार्य से संबद्धता, वेब-दैनिक ’कोसी खबर’ http://khabarkosi.blogspot.com एवं जनशब्द -http://janshabd.blogspot.com का संपादन। संपर्क- कला-कुटीर अशेष मार्ग, मधेपुरा, बिहार- 852113 (बिहार) फ़ोन : 094310 80862

No comments: